पठानकोट के हलका भोआ के गांव छोटा तलूर के श्मशानघाट के पास दो युवक नशा कर रहे थे। नशे की ओवरडोज की वजह से एक युवक की वहीं मौत हो गई। वहीं दूसरा इस हाल में था कि वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दूसरे युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है जो अस्पताल में उपचाराधीन है।
घटना का पता चलते ही स्थानीय लोग और एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिन युवकों छोटा तलूर गांव के श्मशानघाट से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वे बेसूध ऐसे लग रहे थे कि जैसे कोई नशा कर रखा हो क्योंकि वीडियो में देखा जा रहा था कि एक युवक तो उल्टे मुंह जमीन पर पड़ा था तो दूसरा कभी उठ और कभी बैठ रहा था। दोनों युवक पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र गांव बमियाल के रहने वाले हैं।
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दोनों में एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई है। खैर यह जांच का विषय है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. सुनील चंद के मुताबिक दो युवक अस्पताल में बेसूध हालात में आए थे जिनमें एक युवक की मौत हो चुकी थी और दूसरा उपचाराधीन है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। दूसरी तरफ, पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने कतरा रही है।