फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जहां रिश्ता हुआ वहां शादी नहीं करना चाहती थी युवती, यूपी से जालंधर पहुंची... लूट गई आबरू

Sun, 13 Apr 2025 02:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

उत्तर प्रदेश की युवती की शादी कहीं और तय हुई थी, लेकिन युवती को रिश्ता पसंद नहीं था इसलिए वह घर से भागकर जालंधर आ गई। यहां युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं अब पीड़िता उसी आरोपी के साथ सात फेरे भी लेगी। 
विज्ञापन
women crime demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के महानगर जालंधर में उत्तर प्रदेश की लड़की से दुष्कर्म हुआ है। युवती की शिकायत पर कमिश्नरेट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान मुकेश यादव के तौर पर हुई है। दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश की लड़की के साथ यह वारदात शहर के बीचोंबीच स्थित यादगार हॉल के पास एक स्टेडियम परिसर के अंदर हुई। थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस ने मुकेश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुकेश और पीड़िता पिछले काफी समय से एक-दूसरे दोस्त थे। युवती मुकेश से शादी करना चाहती थी। हालांकि युवती का रिश्ता कहीं और हुआ था। इसके चलते युवती उत्तर प्रदेश से भागकर जालंधर में मुकेश के पास आ गई। तीन दिन तक वह जालंधर में रही। तीन दिन बाद मुकेश उसे यूपी भेजने के लिए रेलवे स्टेशन छोड़ आया था, लेकिन स्टेशन पर युवती की ट्रेन छूट गई। इसके बाद पीड़िता वापस उक्त युवक मुकेश के पास पहुंच गई। स्टेडियम प्रशासन को पता चला कि उक्त युवती पहले भी मुकेश के साथ स्टेडियम में रह रही थी। 

रविवार को वैसाखी वाले दिन जब लड़की के परिवार वाले जालंधर आए तो मुकेश के परिवार के साथ बैठकर दोनों की शादी करवाने को लेकर सहमति बन गई। दोनों परिवारों में इसे लेकर लिखित में करार हुआ है। हालांकि युवती के बयानो पर पुलिस ने पहले मुकेश के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें