फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में दो आतंकी गिरफ्तार: 2.8 किलो आईईडी, 1.6 किलो आरडीएक्स बरामद, आतंकी गोल्डी ढिल्लों ने दिया था टारगेट

Sun, 13 Apr 2025 02:13 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने दो आतंकी पकड़े हैं। इनके कब्जे से एक 2.8 किलोग्राम का इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद हुआ है, जिसमें 1.6 किलोग्राम आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया है।
विज्ञापन
आतंकियों से बरामद आईईडी और आरडीएक्स। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जर्मनी स्थित गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में दो मुख्य सहयोगी आतंकी जग्गा सिंह और मंजींदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गोल्डी ढिल्लों, कुख्यात गोल्डी बराड़ व लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का करीबी है।
विज्ञापन


टीम ने उनके कब्जे से एक 2.8 किलोग्राम का इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद हुआ है, जिसमें 1.6 किलोग्राम आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल है। इस संबंध में एसएसओसी मोहाली थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

जांच में सामने आया है कि इस आईईडी का इस्तेमाल एक टारगेट टेरेरिस्ट अटैक के लिए किया जाना था। यह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की शांति भंग करने की साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गोल्डी ढिल्लों पर 10 लाख का इनाम
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गोल्डी ढिल्लों की गिरफ्तारी पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। आतंकी गोल्डी ढिल्लों विदेश में बैठकर पंजाब में अपना नेटवर्क चला रहा है। वह देश विरोधी कार्यों को अंजाम दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें