फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा सवार महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत

Thu, 21 Oct 2021 09:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

दोनों मृतक महिलाएं लद्देवाली में मोहन विहार की रहने वाली थीं। महिलाएं लद्देवाली की तरफ से आ रही थीं। हाईवे पर चढ़ते ही तेज रफ्तार ट्राले ने उनको किनारे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जालंधर में हादसा। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में चौगिट्टी के पास अमृतसर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा सवार महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और चालक ट्राला लेकर भाग निकला। पुलिस ने रामा मंडी चौक पर आरोपी ट्राला चालक सतनाम सिंह निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - लुधियाना: आयकर विभाग की 30 टीमों ने साइकिल एवं पार्ट्स निर्माताओं के ठिकानों पर दी दबिश, कब्जे में लिए दस्तावेज  

वहीं चालक का कहना है कि वह श्रीनगर से दिल्ली जा रहा था। उसे तो पता ही नहीं लगा कि उसके ट्राले के नीचे कोई आ गया है। उसे एक कार वाले ने बताया कि उसके ट्राले के नीचे महिलाएं आ गई हैं।मृतक महिलाओं की पहचान अमरजीत कौर और अनीता शर्मा के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों महिलाएं लद्देवाली में मोहन विहार की रहने वाली थीं। महिलाएं लद्देवाली की तरफ से आ रही थीं। हाईवे पर चढ़ते ही तेज रफ्तार ट्राले ने उनको किनारे से टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा समेत दोनों महिलाएं घिसटती हुईं आगे चली गईं और उनकी वहीं पर मौत हो गई। काफी समय तक दोनों के शव सड़क पर ही पड़े रहे। पुलिस एंबुलेंस का इंतजार करती रही, जिस कारण यातायात अवरुद्ध रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें