फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में भीषण हादसा: स्कूटी व इंडेवर में टक्कर, पिता और दो बच्चों की मौत, बेटे का काटना पड़ा पैर

Thu, 23 Sep 2021 08:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता और दो बच्चे शामिल हैं। वहीं मां और बेटे की हालत गंभीर बनी है। पांचों लोग स्कूटी पर सवार थे और इंडेवर कार से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बेटे का पैर भी काटना पड़ा। पल भर में परिवार की पूरी खुशियां उजड़ गईं।
 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और स्कूटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पचरंगा के पास इंडेवर कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। स्कूटी पर पांच लोग सवार थे। जबकि मां बेटा इस दुर्घटना में घायल हो गए हैं। बेटे का पैर भी काटना पड़ा, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दिखा वायुसेना का शौर्य: सुखना लेक के ऊपर गरजे राफेल व चिनूक, मौसम के कारण नहीं उड़े सूर्यकिरण

पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वह दिल्ली का रहने वाला है और जम्मू से लौट रहा था। उसके खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि होशियारपुर के जोधा गांव से संदीप अपने तीन बच्चों समर, जीविका, गैरी और पत्नी जसवीर कौर के साथ शकरपुर अपनी ससुराल आ रहा था। जब वह भोगपुर के पचरंगा गांव के पास पहुंचे तो वहां इंडेवर से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिस समय टक्कर हुई, उस समय मूसलाधार बारिश हो रही थी।
विज्ञापन


टक्कर काफी जोरदार थी, जिसमें जीविका वहीं सड़क पर ही गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। बाकी लोग भी स्कूटी से खाई में जा गिरे। वहां खड़े लोगों ने एक बच्ची को बारिश से इकट्ठा हुए पानी में गिरा देखा तो हादसे का पता चला। वे तुरंत बचाने के लिए दौड़े। हालांकि तब तक संदीप (35), उसकी बेटी जीविका (5) और समर (2) की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर के नए खुलासे: कहा- तीन हफ्ते पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी, सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारूंगा

एसपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि हादसे में एक बच्चा गैरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल ले गए तो उसका पैर बुरी तरह से जख्मी था, उसकी खून की नाड़ियां काफी कट चुकी थी और अंदर से मांस छलनी हो चुका था। इस कारण चिकित्सकों को आशंका थी कि पैर में इंफेक्शन हो सकता है, इसी कारण डॉक्टरों को गैरी का पैर काटना पड़ा। महिला जसवीर कौर की हालत भी नाजुक बनी हुई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें