दो विभिन्न मामलों में सिंगापुर भेजने के नाम पर आई शिकायतों की जांच के बाद पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सिंगापुर भेजने का झांसा देकर दो लोगों ने मिलकर 1.20 लाख और एक महिला ने 1.10 लाख रुपये की ठगी मारी है।
गांव सरीहं के हरप्रीत सिंह ने शिकायत की थी संगरूर के रहने वाले गरनैल सिंह और कुलजीत सिंह ने सिंगापुर भेजने के नाम पर उससे 1.20 लाख रुपये लिए थे, मगर न सिंगापुर भेजा और न ही पैसे लौटाए। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों गरनैल सिंह और कुलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।
एक अन्य केस में जसवीर सिंह निवासी गांव सरीहं ने शिकायत की थी कि बलविंदर कौर निवासी शंकर ने सिंगापुर भेजने के नाम पर 1.10 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।