फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू झगड़े के बाद बीए की छात्रा ने की खुदकुशी

Fri, 17 Jun 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : demo
विज्ञापन
घरेलू झगड़े के बाद बीए की छात्रा ने जहरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली। थाना सिटी साउथ पुलिस ने मृतक छात्रा की भाभी समेत तीन के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि लाल सिंह रोड के पास बस्ती में रहने वाली बीए की छात्रा नेहा ने घरेलू झगड़े के बाद कोई जहरीली दवा का सेवन कर लिया। उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया।

हालत गंभीर होने से उसे डीएमसी लुधियाना भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता लगा कि मृतक छात्रा की अपनी भाभी रजनी से मामूली तकरार हुई थी। इस के बाद उसने कोई जहरीली दवा निगली थी। नेहा के भाई विपिन मिश्रा के बयान रजनी, सास पूनम और भाई करनदीप निवासी चौक सेखा खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें