फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां और बेटे की आत्महत्या का मामला, आरोपी महिला को पकड़ने में पुलिस नाकाम

Thu, 07 Jul 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
पु‌लिस ‌ - फोटो : demo
विज्ञापन
मां और बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने के केस में नामजद आरोपी महिला बिंदू को पकड़ने में जीआरपी पुलिस नाकाम साबित हुई है। घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी महिला जीआरपी के हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


घरेलू परेशानियों से दुखी होकर 33 वर्षीय रमन सहदेव और उसकी मां तृप्ता सहदेव ने बीती 4 जुलाई को ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद जीआरपी ने रमन सहदेव के पड़ोसियों के बयान के आधार पर उसकी पत्नी मोनिका, सास किरण, साली बिंदू और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर दिया था।

जीआरपी ने दो आरोपी महिलाओं मोनिका और उसकी मां किरण को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों महिलाओं को 5 जुलाई को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। केस में नामजद तीसरी आरोपी महिला बिंदू अब तक जीआरपी की गिरफ्त से दूर है। एसएसआई सुरिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी बिंदू को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केस में दर्ज दो अज्ञात लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें