थाना कोतवाली पुलिस ने 150 ग्राम नशीले पाउडर समेत बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दशमेश नगर निवासी जसविंदर सिंह उर्फ निक्कू और गुर अवतार सिंह उर्फ गोरी के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली के एएसआई बलवंत सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने शनिवार को गश्त के दौरान नहरों की पटरी से बाइक पर सवार उक्त दोनों युवकों को शक के आधार पर काबू किया। तलाशी लेने पर उनसे नशीला पाउडर बरामद हुआ। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।