फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में सिख व्यक्ति किडनैप: कार में आए थे तीन नकाबपोश, कई वर्षों से ट्रेसी शहर में रहते थे अवतार सिंह

Fri, 20 Feb 2026 05:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

अमेरिका में सिख व्यक्ति का अपहरण हो गया। 57 साल के अवतार सिंह को कार सवार तीन आरोपी जबरदस्ती उठाकर ले गए। इस घटना को तीन दिन बीत चुके हैं और अवतार सिंह का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन
kidnap, बंधक, किडनैप - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के ट्रेसी शहर में सिख व्यक्ति का अपहरण हुआ है। ट्रेसी शहर स्थित गुरु नानक प्रकाश गुरुद्वारा साहिब परिसर से 57 वर्षीय सिख व्यक्ति को कार सवार आरोपियों ने किडनैप कर लिया। घटना मंगलवार दोपहर (अमेरिकी समयानुसार) की बताई जा रही है जिससे स्थानीय सिख समुदाय में रोष है। पीड़ित की पहचान अवतार सिंह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


गुरु नानक प्रकाश गुरुद्वारा साहिब का गुरुद्वारा का संचालन दमदमी टकसाल द्वारा किया जाता है। बताया गया है कि अवतार सिंह पिछले कई वर्षों से गुरुद्वारा साहिब में रसोइए के रूप में सेवा दे रहे थे। वे गुरुद्वारा साहिब के परिसर में ही रहते थे। 

मंगलवार रात करीब 8:52 बजे सैन जोआक्विन काउंटी शेरिफ कार्यालय को एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की एसयूवी और तीन अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिए जो काले कपड़ों में थे और मुंह ढके हुए थे। फुटेज के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे अवतार सिंह को जबरन वाहन में बैठाया गया। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं स्थानीय पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें