फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: लुटेरों ने की चेन छीनने की कोशिश, पत्नी के साथ एक्टिवा से गिरे रिटायर्ड बैंक कर्मचारी, माैत

Thu, 10 Oct 2024 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

अशोक सेठी बुधवार रात अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा से जा रहे थे। लिद्दड़ां के पास लुटेरों ने उनकी पत्नी से चेन छीनने की कोशिश की। इस दौरान वह दोनों नीचे गिरे, जिससे अशोक सेठी के सिर में चोट लग गई। अस्पताल में उनकी माैत हो गई। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के लिद्दड़ां में बुधवार रात लुटेरों के पीछा करने की वजह से एक्टिवा से गिरे रिटायर्ड बैंक कर्मचारी की सुबह अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान फ्रैंड्स कालोनी के रहने वाले अशोक सेठी के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बुधवार रात वह अपनी पत्नी के साथ एक्टिवा से जा रहे थे। लिद्दड़ां के पास लुटेरों ने उनकी पत्नी से चेन छीनने की कोशिश की। इस दौरान वह दोनों नीचे गिरे, जिससे अशोक सेठी के सिर में चोट लग गई। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में खून जम गया और हालत काफी गंभीर है। आज सुबह उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अब पुलिस अधिकारी सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं ताकि लुटेरों की पहचान हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें