फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 'चिट्टे सूट ते दाग पै गए' के सिंगर ने दुकानदार के कपड़े फाड़े, गीता जैलदार ने क्यों किया बवाल?

Sun, 22 Feb 2026 11:35 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)

सार

पंजाबी सिंगर गीता जैलदार एक बार फिर से सूर्खियों में आ गए हैं। गीता जैलदार ने फगवाड़ा में दुकानदार के साथ मारपीट की और धमकियां भी दी। सिंगर के साथ आए उसके बाउंसरों ने भी दुकानदार के कपड़े तक फाड़ दिए। दुकान में खूब बवाल हुआ। 
विज्ञापन
दुकान में सिंगर गीता जैलदार। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'चिट्टे सूट ते दाग पै गए' के गायक ने दुकानदार से मारपीट की है। फगवाड़ा में कपड़ों की मशहूर दुकान लाडी दी हट्टी में उस समय हंगामा हो गया, जब पंजाबी गायक गीता जैलदार ने अपने साथियों के साथ दुकान में दाखिल होकर दुकान मालिक से धक्का मुक्की की और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। आरोप है कि महज 2000 रुपये के कपड़ों को लेकर हुई बहस के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दुकान में तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन


दुकान के मालिक निशांत बतरा ने बताया कि गीता जैलदार ने कुछ समय पहले उनकी दुकान से कपड़ा खरीदा था। कपड़े में कुछ खराबी होने की वजह से वह उसे वापस करने दुकान पर आया था। दुकानदार का आरोप है कि वापस करने को लेकर शुरू हुई बातचीत बहस में बदल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सिंगर के साथ आए 11 से 12 लोगों ने कथित तौर पर उनके साथ बदतमीजी की। निशांत के मुताबिक, गीता जैलदार ने उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी भी दी। दुकानदार ने यह भी कहा कि हंगामे के दौरान दुकान में महिला ग्राहक और स्टाफ भी था, लेकिन सिंगर और उनके साथियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। दुकानदार का कहना है कि सिंगर के बाउंसरों की धक्का-मुक्की की वजह से दुकान में अफरा-तफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस को सूचित कर दिया गया है। सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें