नेशनल हाईवे नंबर वन पर मंगोलिया रेस्तरां के पास पुलिस टीम को देखकर बाइक
सवार दो युवक घबरा गए। इसी घबराहट में उनकी बाइक सामने से आ रही बस से टकरा
गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार गांव दयालपुर
निवासी सन्नी और मलकीयत बाइक पर सवार होकर करतारपुर में मोबाइल ठीक करवाने
आए थे। इसी रास्ते से पाकिस्तान जाने वाली बस गुजरती है। बस की सुरक्षा को
लेकर रूट लगाया गया था। पुलिस टीम को देखकर सन्नी और मलकीयत घबरा गए और
उनकी बाइक बेकाबू होकर बस से जा टकराई।
पुलिस ने मलकीयत सिंह के पिता मेवा सिंह के बयान पर रोडवेज बस के चालक विक्रम सिंह पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।