फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेताओं ने किया एसएसपी कार्यालय का घेराव

Wed, 17 Aug 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारी  बसपा नेता कुलविंदर सिंह की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


बसपा नेता सुखविंदर कोटली, बसपा के जिला कोआर्डिनेटर बलविंदर कुमार, अमरीक बागड़ी, जगदीश राणा, रजिंदर रीहल ने कहा कि पुुलिस तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करे अन्यथा ऐसे प्रदर्शन पूरे पंजाब में किए जाएंगे। एसपी इंवेस्टिगेशन परमिंदर भंडाल ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी कर रही है। उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

आठ अगस्त को कुलविंदर निवासी अलावलपुर पर उस समय छह लोगों ने कातिलाना हमला कर दिया था, जब वह अपने दोस्त प्रभबीर सिंह के साथ जा रहे थे। इस दौरान कुलविंदर बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां  रविवार को कुलविंदर की मौत हो गई। इसके बाद बसपा नेताओं की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस छह लोगों के खिलाफ हत्या की धारा लगा दी है, जिनमें हरगुरबिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अमरीक सिंह और गुरप्रात सिंह शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों हरगुरबिंदर सिंह व अमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश की जा रही है। भंडाल ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही बाकी लोगों को भी काबू कर लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें