फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबाकर युवक की हत्या की

Sat, 18 Jun 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/(मल्लांवाला/फिरोजपुर)
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भतीजी से प्रेम-प्रसंग के शक के चलते तीन युवकों ने एक युवक को बहाने से घर से बुलाकर नहर में डूबाकर हत्या कर दी। युवक की लाश नहर से बरामद हो गई।
विज्ञापन


यह घटना गांव धर्मपुरा में शनिवार को दोपहर घटी। उधर, मृतक के भाई जोगा सिंह के बयान पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना मल्लांवाला के एसएचओ जगदेव सिंह ने बताया कि मृतक निशान सिंह (22) पुत्र गुरदीप सिंह वासी धर्मपुरा के भाई जोगा सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी पप्पी पुत्र मुख्तियार सिंह, नन्नी पुत्र अमरीक सिंह व एक अज्ञात युवक शनिवार सुबह ग्यारह बजे उसके भाई को नहर में नहाने की बात कह कर बाइक पर बैठा कर ले गए। दोपहर तक उनका भाई निशान घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोज शुरू कर दी। बाद में पता चला कि पप्पी, नन्नी व एक अन्य युवक ने निशान सिंह को नहर में डूबाकर मार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


जोगा ने बताया कि पप्पी को शक था कि उसकी भतीजी के साथ निशान सिंह के प्रेम-प्रसंग हैं, इसीलिए निशान को घर से बुलाकर नहाने के लिए लेकर गए। नहर इतनी गहरी भी नहीं है कि कोई उसमें डूब कर मर जाए। निशान की लाश नहर से बरामद हो गई है। पुलिस ने जोगा के बयान पर उक्त तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें