फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने किया सुसाइड

Sat, 18 Jun 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते एक युवक ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उसने एक सुसाइट नोट भी छोड़ा है। युवक पानी पूड़ी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। 
विज्ञापन


गोंडा जिले में खरगूपुर बाजार निवासी मुरारी गुप्ता (40) पुत्र जानकी गुप्ता करीब 20 वर्ष पूर्व इकौना की वीरपुर बाजार आकर किराए पर रहता था। उसके साथ ही पत्नी गुड़िया, पुत्र अमित व दो पुत्रियां भी रहती थीं। वह पानी पूड़ी का ठेला लगाकर गुजर-बसर करता था।

कुछ दिनों से मुरारी बीमारी के कारण आर्थिक रूप से काफी परेशान था। शनिवार को उसका पुत्र अमित दुकान पर गया था। पत्नी गुड़िया बाजार गई थी। इसी बीच मुरारी ने छत के हुक से प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी व बीमारी बताया। मौके पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव को फंदे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें