फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: फाइनेंस कंपनी कर्मी से दो लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने कार रोककर बरसाए पत्थर

Tue, 30 Dec 2025 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

घायल युवक की पहचान नूरमहल निवासी अंकुश के रूप में हुई है, जिसे फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तोड़ी गई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के फिल्लौर क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े सड़क को ही लूट का मैदान बना दिया गया। नूरमहल रोड स्थित रेलवे फाटक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की कार को जबरन रुकवाया, शीशे तोड़े और दो लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों ने पहले कार को चारों ओर से घेरा, फिर पत्थरों से शीशे तोड़े और चालक पर हमला कर नकदी से भरा बैग छीन लिया। घायल युवक की पहचान नूरमहल निवासी अंकुश के रूप में हुई है, जिसे फिल्लौर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बैंक बंद होने से नकदी साथ लेकर निकला

पीड़ित अंकुश जालंधर की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है। वह अपने सहकर्मी लवप्रीत के साथ बैंक में राशि जमा कराने जा रहा था, लेकिन बैंक बंद होने के कारण दोनों नकदी लेकर नूरमहल की ओर लौट रहे थे।

घात लगाकर बैठा था गिरोह

नवांशहर से नूरमहल मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप पहले से मौजूद बाइक सवार 5 से 6 युवकों ने कार को रोका। कुछ ही सेकेंड में हमला कर बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस अलर्ट, नाकेबंदी के निर्देश

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में नाकेबंदी करवाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें