फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से लूट की वारदात सुलझी, सामान बरामद

Tue, 01 Dec 2015 03:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुदामा मार्केट में काली माता मंदिर के पास हुई लूट की वारदात को सीआईए स्टाफ शहरी की पुलिस ने सुलझा लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कपूरथला जेल से तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ कर पांच सोने की मुंदरियां, एक चांदी की चेन, एक माला और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

पुलिस ने तीन आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में पूछताछ के लिए जेल से वारंट लिया था। इस दौरान सुनीता सोंधी नामक महिला से लूट की वारदात सुलझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान लांबड़ा के गांव चौगावां के रहने वाले मनजिंदर सिंह उर्फ मनु, अजय वलैतिया और अजय कुमार नाडी के रूप में हुई है।

एडीसीपी इनवेस्टिगेशन आईपीएस अधिकारी विवेकशील सोनी व एसीपी क्राइम हरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों ने मास्टर तारा सिंह नगर की रहने वाली नीलम सोंधी से सितंबर माह में पर्स लूटा था।

पर्स में सात मुंदरियां व अन्य सामान था। इसे बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें