फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का हत्यारा गिरफ्तार: जालंधर पुलिस ने 12 घंटे में ढूंढ निकाला, मुन्ना ने बताया क्यों खेला खूनी खेल

Mon, 08 Dec 2025 05:43 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो बच्चों के साथ शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में प्रवासी महिला की हत्या कर पति फरार हो गया। हत्या कर फरार हुए पति को ग्रामीण पुलिस ने महज 12 घंटे में ढूंढ निकाला। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क और सरबजीत राय (पुलिस अधीक्षक जांच) के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन का नेतृत्व डीएसपी सुखपाल सिंह और एसएचओ बलविंदर सिंह भुल्लर ने किया। आरोपी की पहचान मुन्ना कांति (उम्र 30 वर्ष, निवासी बिहार) के तौर पर हुई है। आरोपी के दो बच्चे भी हैं, जिन्हें साथ लेकर वह फरार हो गया था। 

विज्ञापन


जालंधर के कोटली गजरा निवासी जरनैल सिंह ने खेतों में बने कमरे में एक महिला का शव पड़ा देखा। महिला की बेरहमी से हत्या की गई थी और उसका पति दो बच्चों के साथ मौके से फरार था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। तेज कार्रवाई करते हुए शाहकोट पुलिस ने आरोपी मुन्ना कांति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद उसने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी और बच्चों समेत भाग निकला। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें