फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया युवक, मौत

Fri, 19 Jun 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सादिक के गांव संगराहूर में वृक्षों की छंगाई करते समय हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक की पहचान दविंदर सिंह (20) पुत्र सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से झुलसे दोनों युवकों को फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। दविंदर ने 20 दिन पहले ही बीएसएफ की शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की थी। इन दिनों वह लिखित टेस्ट की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन




संगराहूर गांव के किसान गुरनेक सिंह ने अपने खेतों में सफेदे के पेड़ लगाए हुए हैं। खेत के ऊपर से गुजरती हाई वोल्टेज सप्लाई लाइन को देखते हुए कुछ दिन पहले ही पावरकॉम ने इन पेड़ों को काटने के निर्देश दिए थे। वीरवार शाम गुरनेक सिंह का बेटा जगजीत सिंह अपने खेतों में गांव के ही एक नौजवान दविंदर सिंह से इन पेड़ों की छंगाई करवा रहा था।



मृतक के चाचा बलदेव लहरी के अनुसार पेड़ों की छंगाई करते समय दविंदर सिंह हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसके पास ही खड़े जगमीत सिंह और उनके एक प्रवासी खेत मजदूर को भी बिजली का जोरदार झटका लगा। उन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें