जालंधर के बस्ती गुजां मेन बाजार में सोमवार सुबह एक करियाना कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। दुकानदार की हत्या लूट की नीयत से किए जाने की चर्चा है। हालांकि आरोपी दुकान से क्या सामान ले गए, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों का आंदोलन खत्म, साक्षी-विनेश और बजरंग बोले-अब सड़कों पर नहीं, कोर्ट में लड़ेंगे
जानकारी के मुताबिक करियाना कारोबारी परमजीत अरोड़ा उर्फ बिल्ला का बस्ती गुजां मेन बाजार में बिल्ला करियाना स्टोर है। बिल्ला रोज सुबह 6 बजे दुकान खोल देता है। सोमवार सुबह लगभग 6:30 बजे वह दुकान पर मौजूद था। तभी मोटरसाइकिल सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उस पर चाकूओं से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे बिल्ला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि वारदात लूट के कारण हुई है। जानकारी के मुताबिक हमलावर युवक नशेड़ी थे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिसमें तीन युवक मोटरसाइकिल पर दिख रहे हैं लेकिन चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे।