फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के मामले में विधायक के बेटे को जुर्माना

Fri, 27 May 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
fine - फोटो : demo
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने वरिष्ठ अकाली नेता और हलका फरीदकोट के विधायक चीफ पार्लियामेंट सचिव दीप मल्होत्रा के बेटे गौरव मल्होत्रा को शराब की अवैध जमाखोरी करने पर एक लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए कुछ दिन पहले आबकारी विभाग ने गौरव मल्होत्रा बृजलाल एंड कंपनी के एल-1 लाइसेंस के कार्यालय के पास स्थित अंग्रेजी थोक गोदाम पर छापा मारकर वहां से 337 पेटियां खासा देशी शराब की बरामद की थी। यह शराब अवैध रूप से जमा की पाई गईं। आबकारी व कर विभाग के सहायक कमिश्नर इंद्रमोहन सिंह ने बताया कि अंग्रेजी थोक के गोदाम में कोई भी देसी शराब नहीं रख सकता।

विभाग ने इस मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाते हुए गौरव मल्होत्रा को एक लाख रुपये जुर्माना किया है। उनके अनुसार मल्होत्रा ने जुर्माना अदा कर दिया है। मगर शराब की 337 पेटियां अभी तक विभाग के कब्जे में हैं। जिसके निपटारे संबंधी कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें