पुलिस ने नकली फूड एंड सप्लाई अफसर को काबू किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मकसूदां के गांव नंदनपुर में एक व्यक्ति नकली फूड एंड सप्लाई अफसर लोगों को 35 हजार में 12वीं का सर्टिफिकेट और दो लाख में नौकरी दिलवाने का झांसा दे रहा था।
मंगलवार को गांव नंदनपुर में सरपंच को गांव में आए नकली फूड इंस्पेक्टर पर शक हुआ। सरपंच ने बीपीएल कार्ड बनाते नकली फूड सप्लाई अफसर को पकड़ लिया। एसएचओ मकसूदां ने इस बात पुष्टि की है।