फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: रेलवे लाइन से युवक-युवती का शव बरामद, प्रेम प्रसंग में सुसाइड का शक; नहीं हुई पहचान

Tue, 15 Jul 2025 10:02 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

मृतकों की उम्र 25 से 27 साल के बीच में है। दोनों के शरीर पर घाव के निशान हैं। पुलिस मामले की प्रेस प्रसंग के एंगल पर जांच कर रही है। दोनों की पहचान करने के लिए आसपास के एरिया में फोटो सर्कुलेट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
रेलवे लाइन - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में नागरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन से एक युवती और युवक का शव बरामद किया गया है। दोनों की फिलहाल पहचान नहीं हो गई है। दोनों ने खुदकुशी की है। ट्रेन की साइड लगने के बाद वे रेलवे लाइन से कुछ दूर जाकर गिरे। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है।
विज्ञापन



मृतकों की उम्र 25 से 27 साल के बीच में है। दोनों के शरीर पर घाव के निशान हैं। पुलिस मामले की प्रेस प्रसंग के एंगल पर जांच कर रही है। दोनों की पहचान करने के लिए आसपास के एरिया में फोटो सर्कुलेट कर दिए गए हैं। जिसके आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल दोनों के शवों को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें