फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सरकारी बसों में भिंडरावाले का पोस्टर लगाने पर पुलिस और गर्म ख्यालियों में झड़प, अलगाववादी नारे लगे

Sat, 09 Jul 2022 09:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

धक्का-मुक्की में पुलिस वालों के बैच उतर गए। भारी पुलिस बल के बीच सरकारी बस में लगाया पोस्टर पुलिसकर्मी ने फाड़ दिया।
विज्ञापन
सरकारी बसों में भिंडरावाले का पोस्टर लगाने पर पुलिस और गर्म ख्यालियों में झड़प - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुलाई तक सरकारी बसों में जरनैल सिंह भिंडरावाले की फोटो लगाने की सरकार से मांग करने वाले गर्म ख्यालियों और सिख जत्थेबंदियों के सदस्य शनिवार को जालंधर के शहीद भगत सिंह अंतरराज्यीय बस अड्डे पर खुद ही पोस्टर लगाने पहुंच गए।

विज्ञापन


दल खालसा सिख यूथ ऑफ पंजाब के सदस्य इससे पहले गुरु नानक मिशन चौक में इकट्ठे हुए और वहां से बस अड्डे तक पैदल मार्च निकाला गया, इस दौरान सरेआम अलगाववादी नारे लगे। जैसे ही गर्म ख्याली बस अड्डे के पास पहुंचे तो एडीसीपी इंवेस्टिगेशन गुरबाज ने लाठियों के साथ पुलिस बैरिकेड लगाकर सभी को रोक लिया। 

इसके बाद पुलिस और गर्म ख्यालियों में बहस होने लगी। बात बढ़ी और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई, इस दौरान झड़प में कुछ पुलिसकर्मियों के बैच टूट गए और वर्दी फट गई। इसी दौरान एक शख्स ने पुलिस के सामने ही सरकारी बस में भिंडरावाले का पोस्टर लगा दिया, जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़कर हटाते हुए पोस्टर फाड़ दिया। काफी देर तक हंगामे के बाद गर्म ख्याली वहां से चले गए। सरेआम अलगाववादी नारे लगाने वाले गर्म ख्यालियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें