नवजात बच्चों की खरीद फरोख्त के मामले में पकड़ी गई सिटी एआरटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सेंटर की डॉ. रमनदीप कौर व उनकी साथी सीमा को थाना सात की पुलिस ने रविवार सुबह को जज के घर पेश किया।
वहां से दोनों को जेल भेजने के आदेश दे दिए गए।
रेकेट की ओर से बेचे गई बच्चे को लेने उत्तराखंड गई टीम के सोमवार को बच्चे समेत वापस आने की उम्मीद है। वहीं केस में जसवंत अस्पताल की डॉ. रीना को भी पुलिस ने काबू किया था।
डॉ. रीना पर आरोप था कि उसने ज्योति और सीमा के जरिये सरहिंद में 15 दिन पहले नवजात बच्चा करीब 4 लाख रुपये में बिकवाया था। इसलिए सरहिंद में भी एक टीम को भेजा गया था। तब पता लगा कि बच्चे आगे उत्तराखंड पहुंच गया। इसलिए टीम के उत्तराखंड के लिए रवाना किया गया था।