फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के दो ट्रकों में अवैध तरीके से लाई जा रही लकड़ी जब्त

Mon, 18 Jul 2016 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,भद्रवाह
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सेना के दो वाहनों में भरकर अवैध रूप से ले जाई जा रही देवदार की लकड़ी को जब्त कर लिया गया है। वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वन विभाग को खबर मिली थी कि दो वाहनों में अवैध रूप से देवदार की लकड़ी को भरकर ले जाया जा रहा है। लकड़ी को जम्मू की ओर ले जाया जा रहा था। खबर के बाद डीएफओ सरदार टीबी सिंह के नेतृत्व में टीम ने दोमेल चेक पोस्ट पर दोनों वाहनों को रोका। जांच में इनमें लकड़ी पाई गई।
दोनों वाहन सेना के थे। वाहनों में देवदार की लकड़ी, दरवाजे, खिड़कियां, फर्नीचर आदि भरा था। वाहनों में सवार सेना के लोग कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसके बाद वन विभाग ने उन पर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


डीएफओ टीबी सिंह ने बताया कि इस लकड़ी को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था। लकड़ी समेत दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं। दोनों वाहनों के चालकों को हिरासत में लिया गया है।

वन विभाग ने इस संबंध में फोरेस्ट एक्ट 6 और 17 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, सेना की तरफ से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें