फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के बच्चे को कार ने कुचला: आठ साल की मन्नतों के बाद पैदा हुआ था, मुंडन करवाने निकला था परिवार

Mon, 21 Apr 2025 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

लक्की ढाबा के संचालक लक्की हंस को आठ साल बाद बेटा हुआ था। तीन साल के मासूम को लेकर परिवार सोमवार सुबह मुंडन करवाने निकले थे। तभी एक एसयूवी ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
जालंधर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के किशनपुरा चौक के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने तीन वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। परिवार वाले बच्चे का मुंडन करवाने के लिए जा रहे थे। सभी घर से बाहर निकले ही थे कि तीन साल के बच्चे को एसयूवी ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़े: Bathinda: मेले से लाैट रही नाबालिग को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया, स्कूल में छह युवकों ने किया दुष्कर्म

मृतक की पहचान त्रिपुर हंस पुत्र लकी हंस निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बच्चा लक्की ढाबा के संचालक लक्की हंस का बेटा त्रिपुर हंस था। 
विज्ञापन


सुबह परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने के लिए घर के बाहर गाड़ी में बैठने लगे थे। तभी तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने एक कुत्ते को कुचल दिया, तभी परिवार का ध्यान कुत्ते की तरफ गया तो इतने में वह उनके 3 साल के बच्चे को भी कुचल गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


आठ साल बाद हुआ था बच्चा

परिजनों ने बताया कि उनके घर आठ साल बाद बच्चा हुआ था और आज वह उसके मुंडन करवाने के लिए जा रहे थे कि यह हादसा हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद फरार गाड़ी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक बच्चे के चाचा ने बताया कि उन्होंने भतीजे के मुंडन करवाने के लिए टैक्सी की हुई थी। इस दौरान एसयूवी कार चालक ने पहले कुत्ते को कुचला और उसके बाद भतीजे को कुचल दिया। जिसके बाद कार चालक दोमोरिया पुल की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करके गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें