फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्यास ऐसी जो बुझी ही नहीं, बुझ गया घर का चिराग, तीन साल के मासूम ने गलती से पिया टॉयलेट क्लीनर, मौत

Sun, 20 Apr 2025 05:38 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

हरियाणा के पानीपत में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक मासूम ने प्यास लगने पर पानी समझ कर टॉयलेट क्लीनर पी लिया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बच्चे के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के गांव अजीजुल्लापुर में तीन साल के बच्चे की टॉयलेट क्लीनर पीने से मौत हो गई। टॉयलट क्लीनर शौचालय में दूसरी बोतल में रखा था। परिजनों ने गलती से इसे पीने की बात कही है। सेक्टर-13-17 थाना की पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के सुपौल जिला निवासी सुहैल ने बताया कि वह तीन दिन पहले वह परिवार के साथ पानीपत में आया था। जहां पर वह काम की तलाश कर रहा था और एक जानकार के साथ गांव अजीजुल्लापुर में किराये के मकान में रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें सबसे छोटे बेटे शोएब की उम्र तीन साल थी। सुहैल ने बताया कि शनिवार देर शाम को को शोएब घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद वह घर पर आया और उसने पानी समझकर बोतल में रखे टॉयलेट क्लीनर को पील लिया। टॉयलेट क्लीनर के बाद बच्चे की हालत खराब हो गई। परिजन बच्चे को लेकर नागरिक अस्पताल पहंचे। चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार शुरू किया।

परिजनों का कहना है कि पहले तो बच्चे की हालत में सुधार हुआ। लेकिन देर रात को करीब तीन बजे एक बार फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 13/17 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें