फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी व्यापारी की पत्नी और नौकर हत्याकांड में दो अन्य गिरफ्तार

Mon, 26 Sep 2016 06:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo
विज्ञापन
पुलिस ने घी व्यापारी की पत्नी और नौकर हत्याकांड में फरार दो आरोपियों को माडल टाउन इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से लूटे हुए सोने के जेवर बरामद कर लिए हैं, जबकि लूटी गए ढाई लाख रुपये के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी अजय और मलकीयत की तलाश में छापामारी कर रही थी। इस बीच सूचना मिली कि दोनों जालंधर में घूम रहे हैं, जिसके बाद नाकेबंदी कर पुलिस ने काबू कर लिया।
मामले की जांच कर रहे थाना छह के एसएचओ सतिंदर चड्डा ने बताया कि दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अजय व मलकीयत फरार चल रहे थे।

घी व्यापारी पृथ्वी लाल हांडा ने अपनी शिकायत में ढाई लाख रुपये की राशि लूट की बात कही थी, जिसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। मृतका सुजाता हांडा के शरीर से सोने के उतारे आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। इस हत्याकांड में कोई अन्य शामिल था या नहीं, इसको लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें