फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों से भरा बैग छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Nov 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
काबू - फोटो : social media
विज्ञापन
जिले के गांव मल्लन में इंडेन गैस एजेंसी के कारिंदे से अज्ञात व्यक्ति गैस सिलेंडर डिलीवरी के एकत्र रुपयों का बैग छीनकर फरार हो गया। वहीं ग्रामीणों ने चोर का पीछा कर धर दबोचा।
विज्ञापन


गैस एजेंसी का कारिंदा राजू अपने साथी के साथ गुरुद्वारा सोढियां वाला के पास गैस सिलेंडर की डिलीवरी कर रहा था। इस दौरान अचानक एक अज्ञात व्यक्ति उसका पैसों वाला बैग छीनकर फरार हो गया। उसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। राजू ने बताया कि उसके पास 74 गैस सिलेंडर थे, जिनमें से उसने 48 सिलेंडर खपत कारों को दे दिए थे। उन सिलेंडरों के 30 हजार रुपये बैग में थे।

मगर अज्ञात व्यक्ति बैग छीनकर फरार हो गया। गांववासियों ने उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। गांववासियों ने आरोपी को थाना कोटभाई पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान बीता सिंह निवासी गांव मल्लन के रूप में हुई। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें