फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्याकर लाश कुएं में फेंकी

Wed, 30 Nov 2016 09:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन, मृतक की फाइल फोटो, कुआं जिसमें मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर मूसानगर के शेरपुर गांव में चार दिन से लापता युवक का शव बुधवार की सुबह कुएं से बरामद हुआ। उसके हाथ-पैर बंधे थे, चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ के निशान मिले हैं। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने ग्रामीण की मदद से शव को कुएं से निकाला। एएसपी मनोज सोनकर भी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। मृतक के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ आशनाई के शक में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शेरपुर निवासी रामशंकर ने बताया कि पुत्र प्रताप सिंह (28) शनिवार की शाम सिंचाई करने खेत पर गया था। रविवार को सुबह तक वह घर नहीं पहुंचा। खेत में सिंचाई भी नहीं हुई थी। नलकूप मालिक गुढा निवासी कृष्णगोपाल का कहना था कि वह खेत पर पहुंचा ही नहीं था। बुधवार को सुबह राहगीरों को कुएं में बदबू का अहसास हुआ। टॉर्च की रोशनी से अंदर शव की पुष्टि हुई। सूचना पर उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे। मृतक प्रताप के हाथ अंगोछे से और शरीर व पैर रस्सी से बंधे थे। एएसपी मनोज कुमार ने बताया कि शव चार दिन पुराना लग रहा है, उसमें कीड़े पड़ गए थे। पिता रामशंकर ने गांव के ही शिवनारायण यादव उर्फ जगराम, उसके भाई विनोद और हरदयाल के खिलाफ आशनाई के शक में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें