फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक हरकत: जालंधर पहुंची ट्रेन के कोच पर लिखा था कुछ ऐसा... मचा हड़कंप, हरिद्वार जा रही थी रेलगाड़ी

Wed, 17 Sep 2025 02:04 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 12054 ब्यास स्टेशन पार कर रही थी। गेटमैन रणजीत कुमार ने कोच पर लिखे नारे देखे और अधिकारियों को सूचना दी। 
विज्ञापन
जालंधर पहुंची ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 12054 के एक कोच पर भारत विरोधी नारे लिखे होने की सूचना मिली। यह घटना कोच नंबर NR 257401 (कोच नंबर 11) में सामने आई, जिसे आतंकी संगठन से जुड़े गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा अंजाम दिया गया बताया जा रहा है। पन्नू ने इस हरकत की जिम्मेदारी खुद एक वीडियो जारी कर ली है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन ब्यास स्टेशन पार कर रही थी, तो गेटमैन रणजीत कुमार (मोटर नंबर 62) की नजर कोच पर लिखे नारों पर पड़ी। उसने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद जालंधर जीआरपी और आरपीएफ को भी अलर्ट किया गया।

यह भी पढ़ें: पीजीआई की घोर लापरवाही: मरीज परेशान होते रहे, दवाएं रखे-रखे एक्सपायर कर दी; सेंट्रल ऑडिट टीम ने जताई आपत्ति
विज्ञापन


ट्रेन के जालंधर पहुंचते ही उसे तुरंत रोक लिया गया और सुरक्षा बलों ने संबंधित कोच की तलाशी ली और स्प्रे से लिखे नारे हटा दिए। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला, लेकिन इस घटना ने रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन





रेलवे और पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बढ़ा दी गई है और यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें। इस घटना के बाद यात्रियों में चिंता और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें