फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसों में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

Wed, 28 Dec 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
मुक्तसर-जलालाबाद रोड पर स्थित गांव फत्तनवाला के पास हुए दो हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इन दोनों हादसों की वजह एक ही ट्रैक्टर ट्राली बना, जो सड़क के बीच खड़ा था।
विज्ञापन


एक भट्ठे का ट्रैक्टर-ट्राली मंगलवार को बाद दोपहर मिट्टी लेकर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक ने बिना पीछे देखे ही एकदम से ट्रैक्टर को घुमा दिया। इस वजह से पीछे से आ रहे गांव फत्तनवाला के लखवीर सिंह और अरविंदर सिंह की मोटरसाइकिल ट्रैक्टर से टकरा गई।

इस हादसे में लखवीर सिंह का जबड़ा टूट गया, जबकि अरविंदर सिंह की टांग पर चोट आई। उन्हें तुरंत मुक्तसर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर लखवीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उनकी ओर से किसी भी वाहन को साइड पर नहीं लगवाया गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल वहीं पर ही खड़े रहे। इस वजह से रात को करीब आठ बजे गांव लद्धूवाला निवासी सेवा सिंह (54) की मोटरसाइकिल आगे से लाइटें पड़ने से सड़क पर खड़ी ट्राली से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि यह हादसे उनकी वजह से ही हुआ है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों का भी गांव वासियों ने जमकर विरोध करते हुए उन्हें खरी खोटी सुनाई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा देते हुए लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें