फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर में हादसा, कैंटर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Sun, 27 Mar 2016 06:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मुक्तसर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
स्थानीय मलोट रोड पर बस स्टैंड के पास रविवार सुबह कैंटर के नीचे आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुक्तसर के गांधी नगर का ओम प्रकाश (65) अपनी साइकिल पर सुबह करीब 9 बजे मलोट रोड स्थित सत्संग घर में सत्संग सुनने के लिए जा रहा था। बस स्टैंड के आगे पनसप कंपनी के गोदाम के पास एक कैंटर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और कैंटर का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन


इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद ही कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास से लोगों ने घायल ओम प्रकाश को एंबुलेंस की सहायता से जिला सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर उसने दम तोड़ दिया। थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है,जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें