फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, महिला जख्मी

Wed, 15 Jun 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
गांव लैली के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला को फरीदकोट मेडिकल कालेज में दाखिल किया है।
विज्ञापन


उधर, थाना सदर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरबंस कौर पत्नी चूड़ सिंह वासी छन्ना शेर सिंह थाना तलवंडी चौधरियां जिला कपूरथला ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पोता संदीप सिंह अपनी बाइक पर उसकी बेटी मनजीत कौर को बैठाकर उसकी दूसरी बेटी बिमला को मिलने के लिए गांव अहमद ढंढी जा रहे थे।

जैसे ही वे गांव लैली के पास पहुंचे कि एक तेज कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को फरीदकोट के मेडिकल कालेज में दाखिल करवा दिया जहां संदीप सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें