फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवी हत्याकांड में कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लवी हत्याकांड में गैंगस्टर संपत नेहरा गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया
पिछले साल 15 जुलाई को गैंगवार का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)। पिछले साल 15 जुलाई को नई अनाज मंडी में हुई गैंगस्टर लवी दियोड़ा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में किशनगढ़ चंडीगढ़ (मूल रूप से कालोरी थाना राजगढ़, चूरू राजस्थान) निवासी कुख्यात गैंगस्टर संपत नेहरा को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर गिरफ्तार किया है। ए कैटेगिरी के गैंगस्टर संपत नेहरा पर पंजाब समेत कई राज्यों में करीब 42 आपराधिक मामले दर्ज है। वह इन दिनों फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल में ही बंद था।
पुलिस के अनुसार पिछले साल 15 जुलाई 2017 को कोटकपूरा की नई अनाज मंडी में चल रहे मेले के दौरान लवी दियोड़ा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लवी दियोड़ा पर भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज थे और वह घटना से कुछ दिन पहले से जेल से रिहा हुआ था। जेल में ही किसी बात को लेकर पैदा हुए तनाव के चलते उसके विरोधी गैंग के सदस्यों ने उसकी हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के आधार पर कुल पांच गैंगस्टरों को नामजद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गैंगस्टरों कोटकपूरा निवासी भारत भूषण उर्फ भोला शूटर,हरीपाल व जग्गू भगवानपूरिया को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। तीन दिन पहले हरियाणा के भिवानी निवासी गैंगस्टर टीनू को प्रोडक्शन रिमांड पर लाकर गिरफ्तार किया गया। थाना सिटी प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि इस हत्याकांड में पांचवें आरोपी संपत नेहरा को शुक्रवार फरीदकोट अदालत में पेश किया गया, अदालत में उसका तीन दिन का रिमांड दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें