फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
157 नशीली गोलियों व 105 ग्राम नशीले पाउडर समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

थाना कोतवाली व थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट तहत केस दर्ज
कपूरथला। थाना सिटी व थाना कोतवाली की पुलिस ने गश्त व नाकेबंदी के दौरान 157 नशीली गोलियों व 105 ग्राम नशीले पाउडर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना सिटी के एसआई दर्शन सिंह ने पुलिस फोर्स के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के समीप ज्ञाननाथ मंदिर के पास एक पैदल आते युवक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 50 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी युवक ने अपना नाम मोहित पुत्र बलदेव निवासी मोहल्ला मेहताबगढ़ बताया। थाना कोतवाली के एएसआई गुरमीत सिंह व एएसआई वरिंदर सिंह ने चेकिंग के दौरान निरवैर सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी गांव बूट को 107 नशीली गोलियों तथा जसवंत सिंह उर्फ सत्तू पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव बूट को बस स्टाप पहाड़ीपुर के समीप चेकिंग के दौरान 105 ग्राम नशीली पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच पड़ताल का दौर शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें