फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल रोडवेज की बस में चरस के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस में चरस संग महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

सीट पर 1.8 किलो चरस छोड़ फरार हुआ आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। हिमाचल-पंजाब सीमा पर सटे तुन्नूहट्टी चेक पोस्ट पर हिमाचल पुलिस ने वाहनों की तलाशी का अभियान चलाया। इस दौरान एक बस से महिला यात्री को 2.34 किलो के करीब चरस सहित गिरफ्तार किया गया। वहीं एक आरोपी सीट पर 1.8 किलो चरण छोड़कर फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
चौकी तुन्नूहट्टी पुलिस के अनुसार पहले मामले में हिमाचल रोडवेज की चंबा से आने वाली बस को तुन्नूहट्टी पुलिस चेकपोस्ट के पास चेकिंग के लिए रोका। बस की सीट नंबर-29 पर रखे एक बैग से 1.838 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने जब पूछताछ की तो सभी सवारियों ने बैग को अपना बताने से इन्कार कर दिया। परिचालक ने पुलिस को बताया कि इस सीट पर एक यात्री बैठा था, जो अब नहीं है। पुलिस को सीट के नीचे से पर्स मिला। पर्स में मिले आधार कार्ड के के आधार पर हिमाचल के चुराह निवासी धर्म पाल के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में तुन्नुहट्टी पुलिस ने एचआरटीसी की एक अन्य बस को जांच के लिए तुन्नुहटी पुलिस चेकपोस्ट पर रोका गया।बस की सीट नंबर-21 पर बैठी एक महिला के बैग से 502 ग्राम चरस बरामद हुई। महिला की पहचान सीता देवी निवासी गांव भालूई डाकघर लेहसुई तहसील चुराह के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। एसपी डॉ. मोनिका ने दोनों में मामलों में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें