फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा तक नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दो सगे भाई 7.5 किलो अफीम समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

काउंटर इंटेलिजेंस ने जालंधर देहात पुलिस के साथ मिलकर किया काबू
कनाडा तक नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह से जुड़े हैं तार
आरोपी भाई अमृतसर में लोहे की कड़ाही बनाने की चलाते हैं फैक्टरी
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की टीम ने बुधवार को दो सगे भाइयों को अफीम की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह (29) और कमलजीत सिंह (33) निवासी गांव वारपाल जिला अमृतसर के रूप में हुई हैं। इन दोनों के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े थे।
काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी एचपीएस खख ने बताया दोनों भाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के नशीले पदार्थों के गिरोह का अहम अंग हैं, जोकि कोरियर सेवाओं से लोहे की कड़ाहियों में नशीले पदार्थों को छुपाकर कनाडा में तस्करी कर रहे थे। उनकी टीम इस अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों की तस्करी गिरोह के भारतीय लिंक का पीछा कर रही थी। खख के मुताबिक गुप्त सूत्रों ने बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह और कमलजीत सिंह बुधवार को फिल्लौर-गोराया जीटी रोड पर सफेद सैंट्रो जिंग कार में आ रहे हैं और वह लोहे की कड़ाही के ढेर के नीचे बड़ी मात्रा में अफीम छुपा कर ले जा रहे थे। यह सूचना जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी नवजोत माहल के साथ सांझी की गई। इसके बाद गोराया पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर की सांझी टीम की तरफ से जीटी रोड फिल्लौर-गोराया पर भारी नाकाबंदी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सफेद रंग की सैंट्रो जिंग कार में आ रहे दोनों भाइयों को रोका गया। कार की जांच में 7.5 किलोग्राम अफीम के दो पैकेट मिले। इस पर दोनों भाइयों को पुलिस की हिरासत में ले लिया गया। इन दोनों भाइयों के खिलाफ गोराया थाना में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर दिया गया। खख ने बताया दोनों भाई अमृतसर में लोहे की कड़ाही बनाने की फैक्टरी चलाते थे। यह दोनों लोहे की कड़ाहियों को धार्मिक मेलों और भारत के विभिन्न राज्यों के गुरुद्वारों में सप्लाई करते थे। आरोपी मनप्रीत को साल 2010 में राजस्थान पुलिस ने 500 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया था और उसे जेल भी हुई थी। उसने राजेश नामक व्यक्ति के संपर्क में आकर नशे का काम शुरू किया था। साल 2016 में दोनों भाईयों ने सैंट्रो कार खरीदी और उसकी सीट के नीचे दो बड़े बाक्स बनवाकर उसमें अफीम को डाल कर सप्लाई करते थे और बाक्स पर लोहे की कड़ाही रख देते थे। दोनों भाई राजस्थान और मध्य प्रदेश से अफीम लाते थे। पुलिस दोनों तस्करों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड हासिल करेगी, ताकि आगे की पूछताछ हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें