फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाका मारने की योजना बनाते दो काबू, आठ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डाका डालने की योजना बनाते दो काबू, आठ फरार
विज्ञापन

पुलिस ने एक बोलेरो और दो बाइक की बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पुलिस ने डाका डालने की योजना बना रहे एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आठ आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से एक बोलेरो और दो बाइक बरामद की है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने शनिवार को सात आरोपियों को नामजद कर दस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एएसआई दर्शन सिंह को सूचना मिली थी कि एक गिरोह के सदस्य डाका मारने के लिए एक सुनसान जगह पर योजना बना रहे हैं। पुलिस ने बताई हुई जगह पर छापामारी की। पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने सुखजिंदर सिंह, राज सिंह वासी बठिंडा रोड बाईपास मुक्तसर को दबोच लिया। पुलिस को आरोपियों के पास से एक बोलेरो और दो बाइक बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह शहर में डाका मारने की योजना बना रहे थे। फरार हुए आरोपियों की पहचान करण सहोता, लवप्रीत वासी मोहनके उताड़ गुरुहरसहाए, आकाश वासी लेली वाला थाना कुलगढ़ी फिरोजपुर, गौरव वासी गुरुहरसहाए, हरीश वासी मोतवाल के रूप में हुई है। तीन अज्ञात हैं।
विज्ञापन

------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें