फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर के साथ धोखाधड़ी मामले में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रापर्टी डीलर के साथ धोखाधड़ी, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। प्रॉपर्टी डीलर के साथ धोखाधड़ी के मामले में थाना सदर पुलिस ने फिरोजपुर के एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में सादिक (फरीदकोट) निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करता था। उसकी दविंदर सिंह निवासी कोहर सिंह वाला (फिरोजपुर) के साथ जान-पहचान थी। उसने 2007 में दो एकड़ जमीन बेची थी। दविंदर सिंह को पता था कि उसके पास जमीन बेचने के बाद रुपये पड़े हैं। दविंदर ने उसे बताया कि उसका दोस्त राजवंत सिंह और उसकी पत्नी गुरमीत कौर जो मोहाली में रहते हैं और उनका आस्ट्रेलिया में कॉलेज है। उनके पास 60 लाख रुपये के शेयर बिकाऊ हैं। यदि वह खरीद लिए जाएं तो एक तो बिजनेस बढ़ेगा दूसरा वो विदेश में भी सेट हो सकेंगे। उसने 2008 में राजवंत सिंह को उससे मुक्तसर में मिलाया।
विज्ञापन

राजवंत ने उसे बताया कि उसके 60 लाख के शेयर हैं जोकि वह तीन माह में दे देगा। उसके बाद वह टूरिस्ट वीजा लेकर विदेश जा सकेंगे। एक वर्ष बाद उन्हें पीआर मिल जाएगी। उसके बाद दविंदर ने उसे 35 लाख रुपये और खुद 25 लाख रुपये एकत्र करने की बात कही। उन्होंने मार्च 2008 में एक बार उन्हें 15 लाख दे दिए। 10 लाख रुपये दविंदर ने मुक्तसर के सरकारी कॉलेज के पास दिए। बाकी रहती राशि उसने 14 नवंबर को दविंदर के घर 20 लाख रुपये पकड़ा दिए। चार माह बीत जाने पर जब कोई बात नहीं बनी तो उसने दविंदर सिंह को पूछा लेकिन वह बार-बार उसे भरोसा रखने को कहता रहा। जब उसने काफी समय के बाद परिवार समेत दबाव बनाया तो दविंदर ने कहा कि राजवंत ने उनके साथ धोखा किया है। वह अपने पैसे वापस मांगने लगा तो दविंदर आनाकानी करने लगा। उसने पैसे वापस करने की बजाय यह कहना शुरू कर दिया कि उसके साथ भी धोखा हुआ है जबकि पहले वह 18 प्रतिशत ब्याज समेत रुपये वापस करने की बात कहता था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। उधर थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें