फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर आठ साल तक तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म करता रहा ड्राईवर

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
विज्ञापन

गर्भवती होने पर दवा खिलाकर कराया गर्भपात, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। निजी बस कंपनी के ड्राइवर पर एक तलाकशुदा महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसके साथ करीब आठ साल तक रहा और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। गर्भवती होने पर आरोपी ने महिला को धोखे से दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी थाना सिटी के एएसआई पूर्ण सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता महिला ने 19 जनवरी 2019 को एसएसपी साहिब को शिकायत दी। उसने बताया कि वह तलाकशुदा है। करीब आठ साल से उसके साथ एक बस ड्राइवर जसविंदर सिंह वासी गांव लंडे उसके मकान में रह रहा है। महिला के अनुसार उसे शादी का झांसा देकर आरोपी उससे आठ साल तक दुष्कर्म करता रहा है। जब महिला गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया और फिर छोड़कर भाग गया। महिला का कहना है कि उसे बाद में पता चला कि आरोपी जसविंदर सिंह की पहले ही शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ शिकायत कर दी। एसएसपी की ाओर से मामले की जांच डीएसपी सिटी से करवाई गई तो आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें