फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस में मिड डे मील का सरकारी अनाज बेचने जा रहे दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मिड-डे मील का राशन बेचते दो आरोपी काबू
विज्ञापन

आदर्श स्कूल रंसीह कलां के प्रबंधक समेत छह पर दर्ज होगा केस: थाना प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना निहालसिंह वाला के गांव रंसीह कलां के पास एक सरपंच की अगुवाई में कुछ लोगों ने आदर्श स्कूल रंसीह कलां की बस से 30 बोरी अनाज बरामद किया है। आरोप है कि सरकारी आदर्श स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत से ड्राईवर और सहायक मिड डे मील का अनाज बेचने के लिए जा रहे थे। लोगों ने बस समेत चालक और सहायक को थाना निहाल सिंह वाला पुलिस के हवाले कर दिया है।
गांव रंसीह कलां के सरपंच मिंटू सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी एक टीम ने गांव रंसीह कलां के पास आटा चक्की पर गुरु गोबिंद सिंह आदर्श स्कूलकी बस को खड़े देखा। शक होने पर उनकी टीम आटा चक्की पर गई। बस चालक से बातचीत करने पर पता चला कि मिड डे मील का गेहूं पिसवाने के लिए बोरियां लाई गई है। जब लोगों ने बोरियां खोलकर देखी तो 7 बोरियां गेहूं और 23 बोरियां चावल की थीं। लोगों का आरोप है किस्कूल प्रबंधन की मिलीभगत से ही बस चालक और सहायक आटा चक्की पर सरकारी अनाज बेचने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने बस समेत दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच कर रहे थाना निहालसिंहवाला के प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि मामला एसएसपी के ध्यान में ला दिया गया है। स्कूल प्रबंधन समेत आटा चक्की संचालक और कुल छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें