फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत से भरी ट्राली जब्त, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बरामद
विज्ञापन

थाना तलवंडी चौधरियां में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
माइनिंग अफसर सुल्तानपुर लोधी के साथ पुलिस टीम ने छापामारी करके रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बरामद की है। आरोपी छापे से पहले ही फरार हो गए। थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना तलवंडी चौधरियां के एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि माइनिंग अफसर अमर सिंह ने तलवंडी चौधरियां में ग़ैरकानूनी रेत की निकासी से संबंधित 20 मई 2018 को चेकिंग शुरू की थी। इस दौरान पुलिस पार्टी के साथ तलवंडी चौधरियां में चेकिंग करते हुए उनकी टीम गांव बूड़ेवाल मोड़ पर पहुंची। इस दौरान मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि अच्छर सिंह उर्फ राणा डाक्टर निवासी तलवंडी चौधरियां मंड एरिया स्थित अपने खेत में से अपनी ट्रैक्टर-ट्राली के साथ अपने कारिंदों पंकज ठाकुर और चालक बिंदर निवासी भैणी हुस्से खां से ग़ैर-कानूनी रेत की निकासी करवाता है। पंकज ठाकुर और बिंदर सोमवार को भी राणा डाक्टर के कहने पर मंड एरिया में नीले रंग की सोनालिका मॉडल की ट्रैक्टर-ट्राली से ग़ैर-कानूनी रेतों की निकासी करवा रहा है। इस पर जब टीम ने रेड की तो वहां माइनिंग एक्ट 1957 की धारा 21(1) माइनिंग एक्ट 379 का उल्लंघन पाया गया। पुलिस रेड की भनक लगने पर पंकज और बिंदर मौके से फ़रार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज करके रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें