फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो शेयर करने पर पुलिस इंस्पेक्टर सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो शेयर करने पर पुलिस इंस्पेक्टर सस्पेंड
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल एसएसपी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
एक इंस्पेक्टर ने पुलिस और प्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में विद्यार्थियों से संबंधित अश्लील वीडियो शेयर कर दिया। मामले में एसएसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।
वीडियो शेयर करने के बाद उक्त इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने जनवरी माह में अपनी उस गलती को ठीक ठहराने का भी प्रयास किया। इसमें उन्होंने जैतो थाना प्रभारी रहते हुए नैतिक पुलिस के नाम पर यूनिवर्सिटी कॉलेज जैतो के दो छात्रों व एक छात्रा की पिटाई कर दी थी। इसी पिटाई प्रकरण के बाद उठे बवाल में जैतो के डीएसपी ने विद्यार्थियों के रोष प्रदर्शन में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी और उनकी उसी गोली की वजह के एक कांस्टेबल भी मारा गया था। करीब 2 मिनट 50 सेकेंड की इस वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने कुछ विद्यार्थियों में एक छात्र व एक छात्रा अश्लील हरकतें कर रहे है। पुलिस इंस्पेक्टर ने इस वीडियो को जिस ग्रुप में शेयर किया, उसमें जिले के एसएसपी समेत तमाम आला अधिकारियों में महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हरकत का सख्त नोटिस लेते हुए एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह कोे सस्पेंड कर दिया है। मालूम हो कि बतौर थाना प्रभारी जैतो रहते हुए इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने इसी साल 12 जनवरीको नैतिक पुलिस के नाम पर विद्यार्थियों की पिटाई कर दी थी जिसके लेकर विवाद बढ़ गया। 29 जनवरी को विद्यार्थियों के प्रदर्शन के दौरान डीएसपी बलजिंदर सिंह संधू ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी और उनकी उसी गोली की वजह से एक कांस्टेबल लाल सिंह की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें