फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर स्टेलट ट्रांसपोर्ट की दो बसों से मिला 90 किलोग्राम चूरा पोस्त और 7.53 लाख रुपये नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की दो बसों से मिला चूरा पोस्त और नकदी
विज्ञापन

90 किलो चूरा पोस्त और साढ़े सात लाख की नगदी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। थाना गोराया पुलिस ने शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान जम्मू-कश्मीर स्टेट ट्रांसपोर्ट की दो बसों से 90 किलोग्राम चूरा पोस्त और सात लाख 53 हजार 800 लाख रुपये नगदी बरामद की। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दोनों बसों को भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तारिक अहमद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी निशांत गुप्तगंगा श्रीनगर, गुलाम मोहिदीन पुत्र मोहम्मद सुभान निवासी बरैन थाना निशांत श्रीनगर, मोहम्मद मकबूल पुत्र अब्दुल अजीज निवासी चिनार बाग श्रीनगर और तलवीर यूसुफ पुत्र मुहंदर निवासी अलोची बाग श्रीनगर के तौर पर हुई है।
प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल, एसपी राजवीर सिंह, डीएसपी अमनदीप सिंह बराड़, डीएसपी दविंदर अत्री ने कहा कि थाना गोराया के प्रभारी लखविंदर सिंह और उनकी टीम ने स्पेशल नाकाबंदी के दौरान जम्मू-कश्मीर से दिल्ली जा रही बसों की तलाशी ली। जम्मू कश्मीर स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस से दो बोरियों में भरा 90 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया। इस बस को तारिक अहमद चला था और उसके साथ गुलाम मोहीदीन था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर थाना गोराया मेें मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि वे जम्मू-कश्मीर से बस लेकर दिल्ली जाते हैं और वहां से सवारियां लेकर वापस आते हैं। इस बीच रास्ते में बस के खाली होने पर 1500 रुपये प्रति नग के हिसाब से बोरे रख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में जम्मू कश्मीर स्टेट ट्रांसपोर्ट की बस से आरोपी मोहम्मद मकबूल और उसके साथ तलवीर यूसुफ के पास से 7 लाख 53 हजार 800 रुपये की भारतीय करेंसी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें