अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक-गगरेट रोड पर मवां कोहलां में वीरवार रात्रि सड़क दुर्घटना में कार चालक खुशकिस्मती से बच गया। मुबारिकपुर के सुरेश कुमार शादी समारोह में शरीक होने के लिए मवां कोहला पहुंचे। जब वे रात को वापस जाने लगे तो सामने आते वाहन की तेज रोशनी आंखों पर लगने से वे गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे। इससे कार पेड़ से जा टकराई। इससे कार चालक को मामूली चोटें आईं है। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई और कार चालक को प्राथमिक उपचार दिलाया। चौकी प्रभारी राजिंद्र पठानिया ने बताया पुलिस ने कार चालक को अस्पताल पहुंचाया और मेडिकल करवाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।