पठानकोट हमले के बाद सूबे में हाई अलर्ट जारी है। इसके बावजूद चोरी की घटनाएं हो रही है।
विज्ञापन
जालंधर के इलाके मकसूदां से सटे सुरानूस्सी में शनिवार रात को चोरों ने इलेक्ट्रानिक शोरूम में चोरी की। चोर शोरूम से करीब पांच लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।
गांव लिद्दड़ां के रहने वाले पंचायत सदस्य हरविंदर सिंह ने कहा कि उनका हरविंदर इलेक्ट्रानिक नाम से शोरूम है। वे शनिवार रात को शोरूम को ताला लगाकर घर चले गए थे।