फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वाहनों से

विज्ञापन
विज्ञापन
870 पेटी शराब समेत 4 गिरफ्तार
विज्ञापन

पांच वाहनों में लदी थी पेटियां, पूर्व अकाली सरपंच समेत तीन फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना बधनी कलां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच वाहनों से 870 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर सात तस्करों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों में अकाली दल का पूर्व सरपंच भी शामिल है, जोकि बाद में कांग्रेस में शामिल हो गया था।
थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरविंदर सिंह उर्फ काला निवासी गांव बुट्टर कलां ने अपने घर में अवैध शराब स्टॉक करके रखी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार की सुबह करीब चार बजे आरोपी हरविंदर सिंह के घर गांव बुट्टर कलां में दबिश कर दी। इस दौरान पुलिस ने घर में खड़े एक ट्रैक्टर ट्राली, छोटा हाथी, स्कार्पियो, मारुति कार और कैंटर 870 पेटी अवैध शराब मार्का हरियाणा बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच के दौरान अमनदीप सिंह, अंग्रेज सिंह, जगदीप सिंह वासी गांव बुट्टर कलां और जसवंत सिंह वासी बधनी खुर्द को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इन चारों समेत गांव बुट्टर कलां निवासी अकाली दल के पूर्व सरपंच जसविंदर सिंह उर्फ शिंदर, हरविंदर सिंह काला बुट्टर और जस्सी मानूके के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी शराब तस्करी, असलाह एक्ट और अन्य कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें